US Deportation News: अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक फ्लाइट रविवार (23 फरवरी) शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा। यह दावा 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट में किया गया है। यह पनामा से वापस लाए जाने वाले भारतीयों का पहला जत्था है। इससे पहले अमेरिका ने लगभग 332 अवैध अप्रवासियों को भारत वापस भेजा था, जो अमेरिकी धरती पर अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे।
