उत्तर प्रदेश सरकार ने सामान्य और अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में सामान्य और अनुसूचित जाति (एससी) के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।
