Maharashtra Class 10 board exams 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (SSC) यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जो छात्र 2025 में महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर अब स्कूलों के लिए MSBSHSE SSC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपने हॉल टिकट ले सकते हैं।
स्कूलों को हॉल टिकट ऑनलाइन प्रिंट करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लेने की अनुमति नहीं है। एक बार डाउनलोड होने के बाद स्कूलों को एडमिट कार्ड प्रिंट करना होगा और उन पर हेडमास्टर या प्रिंसिपल के सिग्नेचर की मुहर लगानी होगी। महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
MSBSHSE की ओर से एक आधिकारिक बयान में घोषणा किया गया है कि अगर छात्रों को अपने महाराष्ट्र कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ट 2025 में नाम, माता का नाम, जन्मतिथि या जन्म स्थान जैसी किसी भी जानकारी में बदलाव करने की आवश्यकता है, तो उन्हें ऑनलाइन करेक्शन लिंक का उपयोग करना होगा।
इस प्रक्रिया के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। 'Correction admission card' लिंक आपको संभागीय बोर्ड द्वारा इसे स्वीकृत करने के बाद संशोधित हॉल टिकट प्राप्त करने की अनुमति देगा। MSBSHSE मानदंडों के अनुसार, स्कूलों को विषयों या माध्यम में किसी भी संशोधन के लिए सीधे संभागीय बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2025 21 फरवरी से 17 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट ले जाने होंगे। महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा 2025 भाषा के पेपर से शुरू होगी।
सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी।