FMGE Result 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ( NBEMS) ने विदेश मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE) के दिसंबर 2024 सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2025 को हुआ था।
बता दें कि FMGE दिसंबर की परीक्षा में विषय विशेषज्ञों की समीक्षा में FMGE-दिसंबर 2024 पेपर के एक सवाल को टेक्निकली रूप से गलत पाया गया। रिजल्ट में इस उम्मीदवारों को इस सवाल के लिए पूर्ण अंक प्रदान किए गए हैं। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 27 जनवरी, 2025 से NBEMS की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
कैसे चेक करें FMGE 2024 का रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, 'What's New' सेक्शन में FMGE परिणाम 2024 का लिंक को खोजें।
स्टेप 3: रिज्लट लिंक पर क्लिक करने के बाद, FMGE परिणाम 2024 की PDF खुल जाएगी।
स्टेप 4: अपने रोल नंबर को खोजे और अपना परिणाम देखें।
स्टेप 5: PDF की एक कॉपी अपने डिवाइस पर सहेज कर रखें या उसका प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
FMGE परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अपनी पहचान और क्रेडेंशियल सत्यापन करवाने के बाद पास व्यक्तिगत रूप से सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। सर्टिफिकेट वितरण की योजना अलग से घोषित की जाएगी। उम्मदीवारों को यह ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि NBEMS द्वारा जारी FMGE दिसंबर 2024 का स्कोरकार्ड किसी भी स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य नहीं है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि FMGE प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्यता या अनुचित व्यवहार का कोई भी मामला सामने आने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी, भले ही परिणाम घोषित हो गए हों या उत्तीर्णता प्रमाणपत्र जारी हो गया हो। बता दें कि NBEMS ने परीक्षा में शामिल 7 उम्मीदवारों के नतीजे जारी नहीं किए हैं, कई इंवेस्टिगेशन की वजह से ये अभी पेंडिग है।
एफएमजीई का पूरा नाम फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम है। यह एक लाइसेंस परीक्षा होती है, जिसे विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले सभी छात्रों को देना पड़ता है। एफएमजीई परीक्षा को पास करने के बाद ही विदेश से मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाला छात्र भारत में डॉक्टरी प्रैक्टिस कर सकता है या अपना क्लिनिक खोल सकता है।