Get App

Uttarakhand Murder Case: 'वे लड़कियों को लाते थे...' रिसॉर्ट की पूर्व कर्मचारी ने पुलकित आर्य पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand Murder Case: एक पूर्व कर्माचारी ने रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य (Pulkit Arya) पर महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने और मौखिक रूप से गाली देने का आरोप लगाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2022 पर 2:36 PM
Uttarakhand Murder Case: 'वे लड़कियों को लाते थे...' रिसॉर्ट की पूर्व कर्मचारी ने पुलकित आर्य पर लगाए गंभीर आरोप
रिसॉर्ट की पूर्व कर्मचारी ने पुलकित आर्य पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand Murder Case: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में अब एक और नया मोड़ सामने आया है। जिस रिसॉर्ट में अंकिता बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी, उसकी एक पूर्व कर्माचारी ने रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य (Pulkit Arya) पर महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने और मौखिक रूप से गाली देने का आरोप लगाया है। पुलकित इस मर्डर केस का मुख्य आरोपी और निष्कासित बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है।

पुलकित आर्य और दो और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऋषिकेश के पास रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली युवती की हत्या के लिए जांच की जा रही है।

उस पूर्व कर्मचारी ने बताया, "मैंने मई में वनंतरा रिसॉर्ट (इन) ऋषिकेश में ज्वाइन किया था, लेकिन जुलाई में उसे छोड़ दिया था। अंकित गुप्ता और पुलकित आर्य लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते थे और गालियां भी देते थे। वे लड़कियों को लाते थे और वहां कई VIP भी आते थे।"

इस पूर्व कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की, लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। शुरुआती पोस्टमॉर्टम में युवती के डूबने की बात सामने आई है। हालांकि, रिपोर्ट में मौत से पहले लगीं चोटों की सबूत भी मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें