Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी से रिजॉर्ट में गलत काम कराना चाहता था पुलकित, नहीं मानने पर नहर में दिया धक्का, जानें पूरा मामला
Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर BJP ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) के पिता विनोद आर्य (Vinod Arya) और भाई अंकित आर्य (Ankit Arya) को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 2:14 PM
अंकिता भंडारी से रिजॉर्ट में गलत काम कराना चाहता था पुलकित
Ankita Bhandari Murder Case: बीजेपी नेता के बेटे के रिजॉर्ट में 19 साल की अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की हत्या का मामला (Murder Case) सामने आने के बाद से उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल से हंगामा जारी है। सीएम पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया और आरोपी के वनतारा रिजॉर्ट के कुछ हिस्से को शुक्रवार तोड़ा भी गया था। हालांकि, नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को रिसॉर्ट में आग लगा दी।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर BJP ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) के पिता विनोद आर्य (Vinod Arya) और भाई अंकित आर्य (Ankit Arya) को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से भी हटा दिया है।
शनिवार सुबह चिल्ला नहर के पास मिले लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए AIIMS ऋषिकेश भेज दिया गया। अंकिता भंडारी के रूप में पहचानी गई, किशोरी पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के वनतारा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी और छह दिन पहले लापता हो गई थी। मामले में दो अन्य लोगों के साथ बीजेपी नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ट्वीट कर कहा कि वह इस घटना से आहत हैं। 19 साल की लड़की की हत्या की त्वरित जांच के लिए DIG पुलिस पी रेणुका देवी के नेतृत्व में एक SIT बनाई गई है।
WATCH | #AnkitaBhandari murder case: Locals set Vanatara resort in Rishikesh, Uttarakhand on fire.
The resort is owned by BJP leader Vinod Arya's son Pulkit Arya. Three accused, including Pulkit, have been arrested in connection with the murder case. pic.twitter.com/7Zx0T6HJIB — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 24, 2022
पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को लड़की की हत्या करने और शव चीला नहर में फेंकने का अपराध स्वीकार करने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
पौड़ी के SSP शेखर चंद्र सुयाल ने शुक्रवार को बताया था कि शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
Ankita Bhandari Murder Case Udpates:
- गुस्साए स्थानीय लोगों ने BJP विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मी उन्हें बचा कर दूर ले गए, लेकिन जनता ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। कल, स्थानीय लोगों ने आरोपी के रिसॉर्ट पर पथराव किया था।
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand: Locals protested against BJP MLA Renu Bisht & vandalised her car as they agitated over Ankita Bhandari murder case.The MLA was escorted away by Police 3 accused,incl BJP leader Vinod Arya's son Pulkit Arya, arrested in connection with the matter pic.twitter.com/RExf8pExAS — ANI (@ANI) September 24, 2022
- ऋषिकेश में शुक्रवार को आरोपियों को ले जाने के दौरान भारी विरोध प्रदर्शन भी हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोपी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी का घेराव किया और कथित तौर पर उनकी पिटाई भी कर डाली।
क्यों हुई अंकिता की हत्या?
अंकिता की हत्या की जांच अभी जारी है, लेकिन इस बीच पुलिस को अंकिता और उसके दोस्त के बीच मैसेज के जरिए हुई बातचीत का पता चला है। इसमें उन घटनाओं का जिक्र है, जिनके कारण ये अपराध हुआ।
पीड़िता अंकिता भंडारी कथित तौर पर दीप पुष्प से बात कर रही थी, जिसने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती कर ली। अमर उजाला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस को दोनों के बीच एक ऑडियो क्लिप और टेक्स्ट मैसेज मिले हैं, जो उन घटनाओं का खुलासा करते हैं जो रिसेप्शनिस्ट की हत्या का कारण बनीं।
अंकिता को जम्मू के रहने वाले पुष्प की मदद से ही रिजॉर्ट में नौकरी मिली थी। पुष्प ने रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए अंकिता को एक विज्ञापन भेजा था। उसने 28 अगस्त को यहां ज्वाइनिंग की थी।
पुष्प ने पुलिस को बताया कि उसकी हत्या से पहले अंकिता ने उसे बताया था कि होटल मालिक पुलकित आर्य और मैनेजर उसे ग्राहकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
अंकिता ने पुष्प को यह भी बताया था कि पुलकित आर्य ने शराब के नशे में उसका यौन उत्पीड़न किया था। 18 सितंबर को अंकिता रिजॉर्ट छोड़कर अपने घर वापस जाना चाहती थी।
पुष्प ने दावा किया कि हालांकि, पुलकित उसे 'कुछ जरूरी काम' के बहाने ऋषिकेश ले गया। उसने 18 सितंबर को पुष्प को 8:30 बजे फोन करके बताया था कि पुलकित उससे बात करना चाहता है और उसे अपने साथ ऋषिकेश चलने के लिए कहा है।
पुष्प ने आगे कहा कि रात 8:30 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था और कभी ऑन नहीं हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसने बाद में पुलकित आर्य को भी फोन किया, लेकिन रिजॉर्ट के मालिक ने उसे बताया कि अंकिता अपने कमरे में सो रही है। हालांकि, अगले दिन आर्य का फोन भी स्विच ऑफ रहा।
उसने आगे दावा किया कि उसने होटल मैनेजर और बाकी कर्मचारियों को फोन किया और पता चला कि वह होटल में नहीं थी। होटल मैनेजर ने उसे बताया कि अंकिता कहीं गई हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों आरोपी अंकिता को रिजॉर्ट से बाहर ले गए थे। हालांकि, वह आना नहीं चाहती थी। तीनों आरोपियों ने उसे नहर में धकेल दिया। अगले दिन, उसके पिता को उसके लापता होने की जानकारी दी गई और पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
कौन हैं अंकिता भंडारी?
19 साल की अंकिता भंडारी पौड़ी के श्रीकोट की रहने वाली थीं। वह उत्तराखंड के ऋषिकेश के वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। 19 सितंबर को उसके लापता होने के बाद, अंकिता के माता-पिता ने एक राजस्व पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, क्योंकि वे सोमवार की सुबह तक भी अपने कमरे में नहीं थी।
गंगा भोगपुर तल्ला में राजस्व पुलिस सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने कथित तौर पर मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की और अंकिता के माता-पिता को दो घंटे तक इंतजार कराया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारियों ने कहा कि तल्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। अंकिता का शव शनिवार सुबह चिल्ला नहर से बरामद किया गया।
कौन है पुलकित आर्य?
पुलकित आर्य हरिद्वार से बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा हैं। विनोद आर्य पूर्व में राज्य मंत्री रैंक के साथ उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष थे।
विनोद आर्य त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार में राज्य मंत्री थे। प्रदेश भाजपा इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि विनोद वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा में किसी पद पर नहीं हैं।