कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप दूसरे साल भी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2021) पर आखिरकार पड़ ही गया। उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने इस साल भी कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया,"उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है।"
ये लगातार दूसरा साल है, जब ये तीर्थयात्रा रद्द रहेगी। यात्रा के दौरान, कावड़िया या शिव भक्त अपने-अपने क्षेत्रों में शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लाते हैं।
उत्तराखंड ने राज्य हाई कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में अगले आदेश तक चार धाम यात्रा स्थगित करने के कुछ दिनों बाद कांवड़ यात्रा रद्द करने का कदम उठाया है।
HC ने सोमवार को सीमित संख्या में तीर्थयात्रियों के साथ चार धाम यात्रा की अनुमति देने वाले राज्य कैबिनेट के फैसले पर रोक लगा दी थी और चार धाम मंदिरों की लाइव स्ट्रीमिंग का भी आदेश दिया था।
इसने सरकार से 7 जुलाई तक फिर से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा। आदेशों के बावजूद, उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रा के लिए Covid-19 दिशानिर्देशों का एक नया सेट जारी किया था और कहा था कि यात्रा का पहला चरण 1 जुलाई से शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण 11 जुलाई से शुरू होगा।