Kedarnath Landslide News: गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच हाईवे पर हुए भूस्खलन में केदारनाथ मंदिर से लौट रहे पांच तीर्थयात्रियों की दर्दनाथ मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर हुए भूस्खलन के मलबे से मंगलवार (10 सितंबर) को चार और शव बरामद होने से हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह भूस्खलन गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच पांच किलोमीटर के हिस्से में मनकुटिया में सोमवार (9 सितंबर) शाम करीब 7:20 बजे हुआ था। उसके बाद से ही सर्च ऑपरेशन जारी थे।
