Vice President Salary: जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने कांग्रेस की अगुआई वाली UPA की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Mrgaret Alva) को उपराष्ट्रपति चुनाव में हरा दिया है। धनखड़ को चुनाव में 528 वोट मिले हैं। वहीं अल्वा को 182 वोट मिले हैं। जबकि 15 वोटों को रद्द कर दिया गया है। 10 अगस्त को धनखड़ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उपराष्ट्रपति को 4 लाख रुपये महीने सैलरी मिलती है। इसके अलावा उन्हें कई भत्ते भी मिलते हैं।
