Get App

Vistara से सफर करने वाले हैं तो सिर्फ 499 ज्यादा खर्च के मिलेंगी ये सुविधाएं

एयर लाइन कंपनी विस्तारा अपने फ्रीडम फेयर प्रोग्राम के तहत 499 रुपये के अतिरिक्त शुल्क पर फ्लेक्सी फेयर की सुविधा मुहैया करा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2021 पर 9:57 PM
Vistara से सफर करने वाले हैं तो सिर्फ 499 ज्यादा खर्च के मिलेंगी ये सुविधाएं

कोरोनावायरस संक्रमण के इस मुश्किल दौर में अगर आप हवाई सफर करना चाहते हैं, तो एयर लाइन कंपनी विस्तारा (Vistara) ने खास ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने कहा है कि इकोनॉमी और प्रीमियम क्लास में यात्रा करने वाले ग्राहक 499 रुपये अतिरिक्त खर्च करके फ्लेक्सी फेयर का फायदा उठा पाएंगे।

इसके पहले विस्तारा में इकोनॉमी क्लास के यात्री अतिरिक्त 999 रुपये खर्च करके  उड़ान भरने के 72 घंटा पहले बदलाव कर सकते थे और 5 किलो चेक इन बैगेज के साथ यात्रा करने का लाभ उठा सकते थे। मंगलवार को इकोनॉमी क्लास के लिए अतिरिक्त शुल्क 999 रुपये से घटाकर 499 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा ऐसे यात्री अब डिपार्चर के 24 घंटे पहले तक अनलिमिटेड बदलाव कर सकते हैं।  

WazirX, CoinSwitch पर हो रही भारी बिकवाली, क्रिप्टोकरेंसी फर्मों की बढ़ी चिंता

वहीं बिजनेस क्लास के यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्लेक्सी फेयर चुनने की सुविधा मिलेगी, जिसके तहत वे उड़ान के 12 घंटे पहले तक अपनी यात्रा में मनचाहे बार बदलाव कर सकेंगे।

प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए अब तक अतिरिक्त शुल्क 1,199 रुपये था। जिसमें उन्हें यात्राा के दौरान अतिरिक्त 10 किलो चेक इन बैग और डिपार्चर के 48 घंटे तक 2 बार बदलाव करने की अनुमति मिली थी। मंगंलवार को प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए अतिरिक्त को भी घटाकर 499 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा उड़ान के  24 घंटे पहले तक अपनी यात्रा में मनचाहे बार बदलाव कर सकते हैं।

एयर लाइन कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा है कि इन बढ़े हुए लाभ से यात्रियों को अपनी उड़ान तय करने में पहले के मुकाबले अधिक लचीलापन मिलेगा। इससे मौजूदा कोरोना महामारी के बीच यात्रियों को अपना प्लान बनाने में आसानी होगी।

मोदी सरकार 12 घंटे करेगी ऑफिस के घंटे, घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF- जानें क्या होंगे बदलाव

ये सभी बदलाव विस्तारा के फ्रीडम फेयर्स (freedom fares) प्रोग्राम के तहत किए गए हैं। जो एक सहज, मेनू-आधारित मूल्य निर्धारण मॉडल (menu-based pricing model) है। इसे जुलाई 2018 में लॉन्च किया गया था। इसमें यात्रियों को Pay For What You Value के आधार पर सर्विस मुहैया कराई जाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें