Weather Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा है कि मंगलवार (28 मई) को पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है, क्योंकि चक्रवाती तूफान 'रेमल' कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा। IMD की तरफ से मंललवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा गया है कि आज (28 मई) शाम होते-होते यह गहरा दबाव धीरे-धीरे डिप्रेशन में बदल जाएगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'रेमल' से 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में करीब 29,500 घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिणी तटीय इलाकों में हैं।
