Get App

Weather Forecast: ठंड और कोहरे के बीच इन राज्यों में अगले दो दिन में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast: अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार सुबह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 04, 2023 पर 4:23 PM
Weather Forecast: ठंड और कोहरे के बीच इन राज्यों में अगले दो दिन में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Forecast: सबसे कम तापमान राजस्थान में है। चूरू में दो दिन से तापमान जीरों से नीचे चल रहा है

Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Cold Wave) में बुधवार सुबह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस (Minimum Temperature in Delhi) दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल परिवहन प्रभावित हुआ है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 19 ट्रेन डेढ़ घंटे से साढ़े चार घंटे तक देरी से चल रही हैं।

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि दिल्ली में अभी जो ठंड की स्थिति है वैसे 24-48 घंटे और रहेगी। हमने अगले 2 दिनों के लिए दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकि उत्तर भारत में दिल्ली जैसा ही हाल है। सबसे कम तापमान राजस्थान में है। चूरू में दो दिन से तापमान जीरों से नीचे चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में रात का तापमान बेहतर है। कोहरे की बात करें तो पिछले 48 घंटों में पंजाब, यूपी, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में रात और सुबह में जीरो से 50 मीटर विजिबिलिटी होती है। अभी दिल्ली में जो स्थिति बनी है इसमें अगले 2 दिनों में थोड़ा सुधार होगा।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें