Weather Update: इन राज्यों में अगले 2 दिनों तक गरज के साथ होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

IMD ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है, इसके अलावा आज झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 4:21 PM
अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ छिटपुट या मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके अलावा आज यानी 10 फरवरी को झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

IMD ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा 11 फरवरी को असम और मेघालय में भी अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलेंगी। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों तक छिटपुट बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के दौरान बिजली गिरने के साथ छिटपुट गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।


ICAI CA Result 2021-22: सीए फाइनल और फाउंडेशन के रिजल्ट जारी, icaiexam.icai.org पर ऐसे करें चेक

वहीं, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 और 14 जनवरी को छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी छिटपुट से व्यापक रूप से हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके अलावा 17 से 21 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राजस्थान में और 13 से 15 फरवरी के बीच रात और सुबह के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घने कोहरे की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।