ICAI CA Result 2021-22: सीए फाइनल और फाउंडेशन के रिजल्ट जारी, icaiexam.icai.org पर ऐसे करें चेक

icaiexam.icai.org के अलावा रिजल्ट caresults.icai.org और icai.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है। वहीं, कैंडीडेट ईमेल के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 3:23 PM
जो कैंडीडेट फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर विजिट करके चेक कर सकते हैं

ICAI CA Final and Foundation Results 2021-22: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार को फाउंडेशन (CA Foundation Result) और फाइनल (CA Final Result) के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो कैंडीडेट फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर विजिट करके चेक कर सकते हैं।

वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड अधिक होने की वजह से शुरूआत में रिजल्ट चेक करने में कुछ परेशानी हो सकती है। इसलिए icaiexam.icai.org के अलावा रिजल्ट caresults.icai.org और icai.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है। वहीं, कैंडीडेट ईमेल के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

22 साल पुराने कर्मचारी को केरल के बिजनेसमैन ने गिफ्ट की मर्सिडीज-बेंज, 45 लाख है कीमत


यह परीक्षा देशभर के 192 जिलों में 5 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। नई स्कीम के तहत फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 13 से 19 दिसंबर तक और नई स्कीम के तहत फाइनल कोर्ट की परीक्षा 5 दिसंबर से 19 दिसंबर तक और पुराने कोर्स के तहत 5 दिसंबर से 19 दिसंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। ICAI ने कुछ दिन पहले एक ऑफिशियल रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि नतीजे 10 फरवरी 2022 को जारी किए जा सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।

- इसके बाद ICAI CA Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।

- फिर पेज खुलने के बाद लॉग इन डिटेल्स चेक करें और सबमिट करें।

- यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। फिर आप इसे डाउनलोड कर लें।

- भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।