Weather Rain Update: दिल्ली-बिहार वालों के लिए गुड न्यजू, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

Bihar Monsoon Rain: उत्तर भारत के की राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे की ओर बढ़ने की संभावना है। हालांकि विभाग की ओर से मानसून आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है

अपडेटेड Jun 14, 2024 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
Bihar Monsoon Rain: बिहार में मानसून के पहुंचने की संभावित तारीख 13 से 15 जून के बीच है।

देश के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आज (14 जून) दिल्ली में लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में इन दिनों मानसून के देरी से आने के संकेत मिल रहे हैं। बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना जताई गई थी। हालांकि मौसम विभाग की ओर से मानसून के बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

दरअसल, भारत में मानसून दो तरीके से दस्तक देता है। एक बंगाल की खाड़ी स, दूसरा अरब सागर की ओर से। फिलहाल बंगाल की खाड़ी की ओर से लगातार दूसरे साल भी कमजोर है। वहीं, मॉनसून की अरब सागर से निकलने वाला मजबूती से आगे बढ़ रहा है। जिससे महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है।

बंगाल की खाड़ी से रुका है मानसून


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में करंट कम है। बिहार में आने वाली मानसून की शाखा पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में 31 मई से रुकी हुई है। वहीं पश्चिम से दक्षिण की ओर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह महाराष्ट्र. ओडिशा, छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात में भी प्रवेश कर गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में मानसून की अवधि 122 से 124 दिनों की होती है। राज्य में मानसून की बारिश 13 जून से 15 अक्टूबर तक है। इस दौरान सामान्य बारिश का मानक 993 मिलीमीटर है, जबकि साल 2022 में 683 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं साल 2023 में सिर्फ 760.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह साल 2022 में बिहार में 32 फीसदी कम बारिश हुई। साल 2023 में बारिश में लगभग 24 फीसदी की कमी आई।

दिल्ली में आज हल्की बारिश

दिल्ली में कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। प्रचंड गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए थोड़ी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने आज 14 जून के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Weather Updates: दिल्ली- UP समेत कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल, लोगों को मानसून का इंतजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।