Weather Updates: दिल्ली- UP समेत कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल, लोगों को मानसून का इंतजार

Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। रात-दिन गर्मी का कहर जारी है। लोग मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि उत्तर भारत में अभी मानसून के दस्तक देने में अभी थोड़ा समय बाकी है

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 8:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast: दिल्ली में लू का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इधर मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है। ऐसे में 15 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और झारखंड में 13 जून तक मौसम का यही मिजाज रहेगा.। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जून से 15 जून तक गर्मी पड़ेगी। वहीं 13 जून से 14 जून तक बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भीषण लू चल सकती है। आने वाले तीन दिनों में दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू में भी 12 जून से 13 जून तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है। इस बीच, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Delhi Heatwave: दिल्ली वालों के हाल बेहाल


दिल्ली में लू का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। आने वाले दिनों में दिल्ली और तपेगी। 18 जून से पहले लू से राहत के आसार नहीं हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज (13 जून 2024) आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लू का दौर जारी रहेगा। जमीनी सतह पर तेज गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 14 और 15 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बरस रही है आग

आबादी के मामले में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी भयंकर गर्मी की मार से जूझ रहा है। गोरखपुर से लखनऊ और नोएडा, गाजियाबाद वाले अब जल्द बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। आईएमडी ने यूपी में मानसून पहुंचने की तारीख 20 से 25 जून के बीच की बताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बादी हो सकती है।

जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

स्कइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में गर्मी क्यों पड़ रही है?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं। मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति में इजाफा हो रहा है।

Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी की मार, मुंबई-कर्नाटक में होगी बारिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।