Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर लौट रही कड़क ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शीतलहर की फिर से वापसी हो सकती है। 16 से 18 जनवरी तक कड़क ठंड का प्रकोप रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आया नगर और रिज का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले 5 से 9 जनवरी तक लोगों को कड़क ठंड का सामना करना पड़ा था

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 10:42 AM
दिल्ली में कड़ाके की ठंड की वापसी होने वाली है

Weather Update: उत्तर भारत में लोगों को फिर से कड़क ठंड का सामना करना पड़ सकता है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में आने वाले दिनों में

घना से घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) के मुताबिक, 16 से 18 जनवरी तक राजधानी के कई हिस्सों में शीतलहर चलेगी। IMD और स्काईमेट के मुताबिक, यह शीतलहर इस जनवरी में चली शीतलहर जैसी ही होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आया नगर और रिज का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 5 से 9 जनवरी तक लोगों को कड़क ठंड का सामना करना पड़ा है। पिछले एक दशक में यह सबसे ज्यादा ठंड की अवधि थी। इस बीच शनिवार को दिल्ली का न्यूनत तापमान समान्य से 3 डिग्री ज्यादा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बताया कि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा तापमान


मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 जनवरी को दिल्ली के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है। वहीं स्काईमेट का कहना है कि शीतलहर के दौरान तापमान 3 डिग्री के आसपास रहेगा। हो सकता है कि कुछ जगहों पर यह एक से दो डिग्री तक पहुंच जाए। IMD ने आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। 16 जनवरी को औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जबकि अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री जबकि अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस और 18 जनवरी को न्यूनतम 4 और अधिकतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

Pongal 2023: 4 दिवसीय पोंगल आज से शुरू, जानिए इस पर्व से जुड़ी परंपरा और खास महत्व

उत्तर भारत में सर्दी का सितम

कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश को अभी राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। आज से अगले 5 दिन तक हालात और ज्यादा खराब होने वाले हैं। घना कोहरा और कड़क की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

क्यों गिरेगा पारा?

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई है। कुल्लू, मनाली और शिमला में भी सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। अब पहाड़ों का मौसम साफ हो गया है। इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी भारत में उत्तर और उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं फिर से बहेंगी। यह ठंडी हवाएं दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चलेंगी। इससे फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।