Weather Update: इन राज्यों में 7 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, तूफान की भी आशंका, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई इलाकों में जारी उमस भरी गर्मी के बीच आज कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 7 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई है

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 11:32 AM
Weather Update: अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल में बारिश हो सकती है

Weather Update: देश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने 7 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 4 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कर्नाटक, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर प्रायदीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आने वाले 5 दिनों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 04 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहने और तेज धूप हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में राजधानी में बारिश की स्थिति नहीं बन रही है।

5 और 6 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका


6 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में बारिश हो सकती है। वहीं कल यानी 5 सितंबर को छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण, गोवा, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में भी मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है।

Train Cancelled: नई दिल्ली से ये ट्रेन हुई कैंसिल, जानिए किन ट्रेनों के बदले गए रूट

7 सितंबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 सितंबर को ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उसी दिन तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में भी भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। प्रदेश के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई हिस्सों में बारिश भी हुई है।

उत्तराखंड में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज धूप खिली रहेगी। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आसमान भी आज साफ रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।