Heatwave Alert: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में 'गंभीर' लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में 1 मई तक भीषण गर्मी का कहर जारी रहने की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए भी 30 अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की गई है।
