Get App

Weather Updates: UP, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2021 पर 12:59 PM
Weather Updates: UP, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates: चक्रवाती तूफान ताउते (Tauktae) सोमवार रात गुजरात के तट से टकरा गया है। इससे काफी नुकासन हुआ है। कई पेड़ ुखड़ गए हैं। हजारों की तादाद घर ढह गए हैं। 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थी। हालांकि अब Tauktae की रफ्तर धीमी हो गई है।

इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, गुजरात और मध्‍य प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश (Rain Alert) होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। नूंह, औरंगाबाद, पलवल, रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, नारनौल, महेंद्रगढ़, बयाना, मेहंदीपुर, अलवर, महवा, दौसा, कोटपुतली, राजगढ़, विराटनगर, कैरथल, नागौर, नदबई और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें