West Bengal train accident Live: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में एक मालगाड़ी ने सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी जिसकी वजह से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 60 लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को समझते हुए केंद्र सरकार ने मरने वाले लोगों को 10 लाख रुपए और घायलों को 2.5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। इतना ही नहीं कुछ बोगियां हवा में कई फीट ऊपर उछल गईं।
West Bengal train accident Live: जानिए कैसे हुआ हादसा?
सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन निजबाड़ी से पहले खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने रफ्तार में पीछे से कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कुछ बोगियां हवा में उड़ गईं जबकि कुछ बोगियां बेपटरी हो गईं। इस हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अफसर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं। ट्रैक से बोगियों को हटाकर फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।
West Bengal train accident Live: अब तक 15 लोगों की मौत, 60 यात्री घायल
चश्मदीदों का कहना है कि कंचनजंगा की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसा रंगा पानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। ट्रेन न्यू जलपाई गुड़ी से निकली ही थी और किशनगंज होकर सियालदाह जा रही थी। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मौके पर एक टीम भेजी है। मामले को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई है। सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। बोगी में मौजूद घायल यात्री कराहते दिखाई दिए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
West Bengal train accident Live: मालगाड़ी का ड्राइवर घायल
ट्रेन हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी लोको पायलट्स से पूछताछ शुरू कर दी है। मालगाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर घायल बताया जा रहा है। अभी इस हादसे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
West Bengal train accident Live: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को 2.50 लाख रुपए मिलेंगे। जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं उन्हें 50,000 रुपए की राहत राशि दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया है। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव कार्य जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2.5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
West Bengal train accident Live: हेल्पलाइन नंबर जारी
इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, NDRF और SDRF की टीमें साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रेलवे ने घायलों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। घायलों के परिजन 033-23508794, 033-23833326 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।
Shocked to learn, just now, about a tragic train accident, in Phansidewa area of Darjeeling district. While details are awaited, Kanchenjunga Express has reportedly been hit by a goods train. DM, SP, doctors, ambulances and disaster teams have been rushed to the site for rescue,…