Get App

जब मनमोहन सिंह ने जिन्ना के सिर में मार दी थी हॉकी बॉल! पूर्व PM ने खुद सुनाया था 1945 का ये किस्सा

Manmohan Singh Death: अब तक हम सभी ने मनमोहन सिंह की विशेषताएं और उपलब्धियों के बारे में तो जान ही लिया है, लेकिन उनका एक किस्सा मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना से जुड़ा है, जो बहुत ही काम लोगों को मालूम है। ये बात आजादी से पहले की है, जब भारत का बंटवारा नहीं हुआ था। साल 1945 मनमोहन सिंह की जिन्ना से लाहौर में मुलाकात हुई थी और ये कोई आम मुलाकात नहीं थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 8:32 PM
जब मनमोहन सिंह ने जिन्ना के सिर में मार दी थी हॉकी बॉल! पूर्व PM ने खुद सुनाया था 1945 का ये किस्सा
Manmohan Singh Death: साल 1945 मनमोहन सिंह की जिन्ना से लाहौर में मुलाकात हुई थी और ये कोई आम मुलाकात नहीं थी

2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह न केवल एक अनुभवी नौकरशाह थे, बल्कि अपनी विनम्रता और सरल स्वभाव के लिए दुनिया भर में कुछ सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक थे। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। अब तक हम सभी ने मनमोहन सिंह की विशेषताएं और उपलब्धियों के बारे में तो जान ही लिया है, लेकिन उनका एक किस्सा मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना से जुड़ा है, जो बहुत ही काम लोगों को मालूम है।

ये बात आजादी से पहले की है, जब भारत का बंटवारा नहीं हुआ था। साल 1945 मनमोहन सिंह की जिन्ना से लाहौर में मुलाकात हुई थी और ये कोई आम मुलाकात नहीं थी, क्योंकि मनमोहन ने जिन्ना के सिर में हॉकी की बॉल मार दी थी।

शौकीन हॉकी खिलाड़ी थे मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह अपनी जवानी में एक शौकीन हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने एक बार बेंगलुरु में कुछ चुनिंदा मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी हॉकी स्टीक से मारी गई एक गेंद गलती से मुहम्मद अली जिन्ना को लग गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें