भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद PUBG Mobile India भारतीय बाजार में शानदार वापसी करने जा रहा है। PUBG Mobile की भारत में लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च की ऑफीशियल तारीख का इंतजार है। कोरियन टेक कंपनी Krafton ने भारत में PUBG की वापसी को लेकर आधिकारिक घोषणा की थी। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात कही जा रही है कि भारत में बैन लगने के बाद अब PUBG Corporation दोबारा इस बैटल रॉयल गेम को देश में वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, PUBG मोबाइल इंडिया की लॉन्च की तारीख के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए PUBG Mobile India को फरवरी 2021 से पहले भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना नहीं है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि (PUBG relaucn official announcement) नहीं की है। इससे पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि PUBG के इस भारतीय वर्जन को नवंबर या दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसके अलावा फैंस को Android फोन के लिए PUBG Mobile India APK download link के लिए भी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, नवंबर के आखिर में PUBG Mobile India का एपीके डाउनलोड लिंक कुछ समय के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दिया था, लेकिन यह लिंक काम नहीं कर रहा था। इस लिंक पर क्लिक करने पर यह कंपनी के आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर रिडायरेक्ट हो रहा था।

6 करोड़ रुपये का होगा पूल प्राइज?

इस बीच खबर है कि PUBG Mobile India के गेम में एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। PUBG Corporation ने भारत में अपने इस गेम की फिर से वापसी को और भी ग्रैंड बनाने के लिए 6 करोड़ रुपये तक के इनाम की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले PUBG Mobile के नए वर्जन में 6 करोड़ रुपये का प्राइज पूल होगा, जिसमें प्लेयर्स की सैलरी मिनिमम 40,000 रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक जाएगी। ये इनाम 40,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये के बीच का होगा जो कि टीयर 1 टीम के लिए निर्धारित की गई है।

100 करोड़ का निवेश

बैन के बाद नए रूप में वापसी के साथ PUBG Corporation की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। ये निवेश लोकल वीडियो गेम्स (Local Video Game), ई स्पोर्ट्स (Esports), मनोरंजन (Entertainment) और IT इंडस्ट्रीज (IT industries) में किया जाएगा। भारत की PUBG कंपनी 100 कर्मचारियों की हायरिंग भी करेगी। PUBG Corporation के मुताबिक, भारत में PUBG Mobile India के नाम से लॉन्च किया जाएगा। PUBG Corporation ने कहा है कि ये नया ऐप डेटा सिक्योरिटी को बेहतर तरीके से फॉलो करेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।