शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को एक शख्स ने उस समय गोली चलाने की कोशिश की, जब वह सजा के तौर पर स्वर्ण मंदिर के बाहर ‘सेवादार’ के रूप में सेवा दे रहे थे। इस हमले में बादल बाल बाल बच गए। स्वर्ण मंदिर के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिससे उसका निशाना चूक गया और गोली दीवार में जा लगी। बादल पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुई, जो एक खालिस्तानी नेता है। सुखबीर बादल को Z+ प्लस सिक्योरिटी मिली है।
