विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने दिल्ली स्थित एक फर्म को डोमेन नेम www.urbankhadi.com का इस्तेमाल करने के खिलाफ ऑर्डर दिया है, जो अवैध रूप से ब्रांड नेम "खादी" का इस्तेमाल करता है। WIPO दुनिया भर में ब्रांड प्रोटेक्शन के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी है।