World Hindi Day 2023: विश्व आज 10 जनवरी को 'वर्ल्ड हिंदी डे' (World Hindi Day) मना रहा है। अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग राष्ट्र प्रेम का ही एक रूप है। हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में पिरोकर हमेशा अनेकता में एकता की भावना को साबित किया है। ऐसे में 10 जनवरी का दिन देश में हिंदी प्रेमी लोगों के लिए काफी अहम है। आज ही के दिन विश्व हिंदी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए साल 2006 में हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस साल हिंदी दिवस की थीम है 'हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्ता को भूले।
