देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के बीच INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, XBB 1.16.1 के म्यूटेटेड सब-वेरिएंट के 234 मामले सामने आए है। XBB 1.16.1 Covid-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के संक्रामक XB 1.16 स्ट्रेन का म्यूटेशन है। आंकड़ों के अनुसार XBB 1.16.1 दिल्ली, गुजरात और हरियाणा समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिला है। भारतीय SARS COV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, XBB1.16 वेरिएंट के 1,774 मामले 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं।
