Coronavirus Cases Surge In India: देश में कोरोना वायरस (COVID-19) मामलों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली एम्स ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों के लिए फेस मास्क (Face Masks) पहनना अनिवार्य कर दिया है। कोविड-19 मामलों में उछाल को देखते हुए एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) ने सभी कर्मचारियों के लिए अस्पताल परिसर के अंदर फेस मास्क पहनने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अस्पताल के सभी कर्मचारी कपड़े के फेस कवर या सर्जिकल मास्क का उपयोग अवश्य करें। साथ ही अस्पतालों की उचित सफाई और लगातार स्वच्छता सुनिश्चित करें।
