Fixed Deposit: कोरोना वायरस के इस दौर में आखिर हर कोई सुरक्षित रूप से निवेश करने के लिए ठिकाने की तलाश में है। अगर आप भी किसी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, जहां किसी तरह का कोई जोखिम न हो तो आपके FD (Fixed Deposit) बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
आप FD अगर करना चाहते हैं तो भारत में बैंक, पोस्ट ऑफिस और नॉन बैंकिंग वित्तीय संस्थानों में कर सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कौन बेहतर रिटर्न दे रहे हैं।
बेहतर रिटर्न के मामले में बजाज फाइनेंस अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसकी वजह ये है कि यहां अधिक इंट्रेस्ट मिल रहा है। इसके साथ ही यहां कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
बजाज फाइनेंस में कितनी मिलती है ब्याज
ब्याज के मामले में पोस्ट ऑफिस और बैंकों के मुकाबले बजाज फाइनेंस FD पर अपने ग्राहकों को अधिक ब्याज दे रहा है। मौजूदा समय में बजाज फाइनेंस में ब्याज 1 साल 5 साल तक के लिए 5.65 से लेकर 6.60 फीसदी मिल रही है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए 5.90 से 6.75 फीसदी है।
जबकि बैंकों में 7 दिन से 10 साल तक 5.30 से 6.50 फीसदी ब्याज मिल रही है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को इसी अवधि में 5.80 से 6.50 फीसदी ब्याज मिलती है।
इसी तरह पोस्ट ऑफिस 7 दिन से 5 साल तक के लिए 5.50 से 6.70 फीसदी ब्याज मुहैया करा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए इसी अवधि में 5.50 से 6.70 फीसदी ब्याज मिलती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
