PNB Housing Finance के शेयर पर आज लोअर सर्किट लगा। ये शेयर आज शेयर मार्केट पर 5 फीसदी तक टूट गया जिसके बाद लोअर सर्किट लग गया। दरअसल, (PNB Housing Finance Ltd ने कार्लाइल (Carlyle) की अगुआई वाले निवेशकों के एक समूह के साथ अपनी 4,000 करोड़ रुपये की डील रद्द कर दी है। इस डील के ऐलान के बाद से कानूनी विवादों में उलझ गया था, जिसके चलते कंपनी ने इस डील को रद्द करने का फैसला किया है। लंबित कानूनी मुद्दों के चलते इस डील को रेगुलेटर से मंजूरी नहीं मिल पा रही थी
BSE में कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत टूटकर 607.10 रुपये की अपनी निचली सर्किट सीमा को पार कर गया। NSE में भी कंपनी का शेयर 4.99 प्रतिशत टूटकर 606.75 रुपये पर आ गया, जिसके बाद इसमें ट्रेडिंग बंद हो गई।
कार्लाइल ग्रुप की कंपनी प्लूटो इनवेस्टमेंट्स (Pluto investments) ने अपने ओपन ऑफर को वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बीते गुरुवार को शेयर बाजार को भेजे एक नोटिस में यह जानकारी दी।
