Glenmark Life Sciences IPO: प्राइस बैंड 695-720 रुपए किया गया तय, 1513.6 करोड़ रुपए होगी IPO की साइज

इस IPO की लॉट साइज 20 शेयरों की होगी। इसके बाद इसमें 20 के गुणांक में ही निवेश किया जा सकेगा.

अपडेटेड Jul 22, 2021 पर 8:26 AM
Story continues below Advertisement

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज लिमिटेड (Glenmark Life Sciences) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 27 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा। इसकी पैरेंट कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने मंगलवार को एक्सचेंजों को एक नोटिस में ये बताया।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 695-720 रुपए तय किया गया है। ये 2021 में बाजार में आने वाला 29वां आईपीओ होगा। इसकी लॉट साइज  20 शेयरों की होगी। इसके बाद इसमें 20 के गुणांक में ही निवेश किया जा सकेगा।

इस इश्यू में 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए. 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी हिस्सा गैल संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व होगा।

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) के निर्माण के कारोबार में है। इसके पोर्टफोलियो में 120 प्रोडक्ट्स शामिल हैं। फिलहाल ग्लेनमार्क फार्मा की कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

IPO में ₹1060 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रोमोटर ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की तरफ से 6.30 मिलियन शेयरों की बिक्री का ऑफर शामिल है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,513.6 करोड़ रुपए जुटाएगी।

एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग 26 जुलाई से शुरू होगी और इसे 6 अगस्त को एक्सचेंजों पर लिस्टेड किया जा सकता है। गोल्डमैन सैक्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल, BoB कैप्स और SBI कैपिटल मार्केट्स इश्यू के लीड मैनेजर हैं।


कंपनी API बिजनेस पर निर्भर करती है और वित्त वर्ष 2020 और 2019 के लिए, इसके API ऑपरेशंस ने इसके कुल रेवेन्यू में 84.16% और 89.87% का योगदान दिया।

फिस्कल ईयर 2020 के लिए कंपनी की कुल आय ₹1549.30 करोड़ थी, जो इसके एक साल पहले ₹886.87 करोड़ थी। इस अवधि के लिए नेट प्रोफिट पिछले साल के ₹195.59 करोड़ के मुकाबले ₹313.10 करोड़ रहा। दिसंबर 2020 तक, कंपनी का कर्ज ₹947.44 करोड़ था।

दिसंबर 2020 तक, कंपनी के पास वैश्विक स्तर पर 120 मॉलिक्यूल का एक पोर्टफोलियो था और उसने भारत में हमारे API बेचे और यूरोप, उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, जापान और बाकी दुनिया के कई देशों में हमारे API निर्यात किए। 7 अप्रैल 2021 तक, कंपनी ने कई प्रमुख बाजारों में यूरोपीय फार्माकोपिया के मोनोग्राफ के लिए 399 ड्रग मास्टर फाइल्स और उपयुक्तता के प्रमाण पत्र दाखिल किए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।