Abans Holdings IPO Share Allotment: 20 दिसंबर को होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानिए लेटेस्ट GMP और एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का तरीका

Abans Holdings IPO: असफल निवेशकों को 21 दिसंबर तक रिफंड मिल जाएगा और इक्विटी शेयर 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। Abans Holdings के शेयर 23 दिसंबर को BSE और NSE पर डेब्यू करेंगे। इस आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला था और यह सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 1.10 गुना सब्सक्राइब हो सका था

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 3:38 PM
Abans Holdings के शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार, 20 दिसंबर को होने वाला है।

Abans Holdings IPO share allotment: अबांस ग्रुप (Abans Group) की फाइनेंशियल सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Abans Holdings के शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार, 20 दिसंबर को होने वाला है। इस आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला था और यह सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 1.10 गुना सब्सक्राइब हो सका था। इस आईपीओ को 1.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर पर 1.28 करोड़ शेयर थे। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 345.6 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। असफल निवेशकों को 21 दिसंबर तक रिफंड मिल जाएगा और इक्विटी शेयर 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। Abans Holdings के शेयर 23 दिसंबर को BSE और NSE पर डेब्यू करेंगे।

इस आईपीओ के तहत 102.60 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए। इसके अलावा, इसमें प्रमोटर अभिषेक बंसल का 243 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी शामिल है। यहां हमने बताया है कि आप अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस किस तरह चेक कर सकते हैं।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला था सब्सक्रिप्शन


क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और 4.1 गुना सब्सक्राइब किया। इसके अलावा, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) के लिए आरक्षित हिस्से को 1.48 गुना व रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 40% सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने ऑफर का 10% क्यूआईबी के लिए, 30% हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई/एनआईआई) के लिए और बाकी 60% रिटेल के लिए रिजर्व रखा गया था। कंपनी अपनी एनबीएफसी सब्सिडियरी कंपनी Abans फाइनेंस के कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी।

ग्रे मार्केट का अपडेट

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर क्रेज घटता दिख रहा है। वर्तमान में यह ग्रे मार्केट में फ्लैट ट्रेड कर रहा है, यानी इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर कोई मुनाफा नहीं होगा। इस आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 270 रुपये प्रति शेयर है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रे मार्केट के संकेंतों के बजाय निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।

Abans Holdings IPO: BSE के ज़रिए ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx.) पर जाएं।
  • मेन्यू में Abans होल्डिंग्स आईपीओ चुनें. शेयर आवंटन की स्थिति को अंतिम रूप देने के बाद ही कंपनी का नाम उपलब्ध होगा।
  • Abans होल्डिंग्स आईपीओ के लिए आवंटित अपना एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद अपना परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन कार्ड नंबर) डालें।
  • 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर क्लिक करें और कैप्चा की पुष्टि करें।
  • 'सबमिट' पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन दर्ज करें।
  • कैप्चा दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।