Get App

Acme India Industries IPO: 119 गुना का शानदार सब्सक्रिप्शन, अलॉटमेंट 7 अक्टूबर को; अच्छी बढ़त में हो सकती है लिस्टिंग

Acme India Industries IPO में ₹105.98 करोड़ के 54.07 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹15.71 करोड़ के 8.02 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी का फोकस रेलवे कोच के इंटीरियर और पुर्जों की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और वॉरंटी मेंटेनेंस पर है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 10:00 AM
Acme India Industries IPO: 119 गुना का शानदार सब्सक्रिप्शन, अलॉटमेंट 7 अक्टूबर को; अच्छी बढ़त में हो सकती है लिस्टिंग
Acme India Industries के शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

SME सेगमेंट में एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज का ₹121.69 करोड़ का IPO 6 अक्टूबर को 118.84 गुना भरकर बंद हो गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 135.93 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 193.86 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 76.88 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब आज, 7 अक्टूबर को अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है। उसके बाद कंपनी के शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 25.51 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग अच्छी रह सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। इसके संकेत कंपनी की लिस्टिंग के दिन सच ही हो जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है।

जिन लोगों ने Acme India Industries IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट से अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें