IPO लाने वाली पहली एडवर्टाइजिंग एजेंसी बनेगी RK Swamy, नियुक्त किए इनवेस्टमेंट बैंकर

आरके स्वामी एडवर्टाइजिंग एसोसिएट्स (RK Swamy Advertising Associates) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर यह आईपीओ आता है, तो यह भारत में किसी इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विसेज ग्रुप की ओर से अब तक का पहला आईपीओ होगा

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 10:52 PM
RK Swamy एडवर्टाइजिंग एसोसिएट्स ने 50 साल पहले चेन्नई से अपने कारोबार की शुरुआत की थी

"विज्ञापन, निवेश के मुकाबले में अधिक रिटर्न दे सकता है। हर बार ग्राहकों को यह देने की कोशिश करें।" यह बयान फेमस विज्ञापन गुरु आरके स्वामी ने कहा, जिन्होंने अपने नाम वाली इस अग्रणी एजेंसी की स्थापना की। आरके स्वामी कंपनी ने 50 साल पहले चेन्नई से अपने कारोबार की शुरुआत की थी। अब यह कंपनी अपने शेयर बेचकर अपने निवेशकों को रिटर्न देने की योजना बना रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले कई लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि आरके स्वामी एडवर्टाइजिंग एसोसिएट्स (RK Swamy Advertising Associates) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अगर यह आईपीओ आता है, तो यह भारत में किसी इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विसेज ग्रुप की ओर से अब तक का पहला आईपीओ होगा। यह फर्म जो आरके स्वामी बीबीडीओ में बदल गई, और अब आरके स्वामी हंसा समूह के रूप में जानी जाती है, मुख्य रूप से चार सेगमेंट में काम करती है- विज्ञापन, इंटरैक्टिव और मीडिया, मार्केट रिसर्च, ब्रांड एक्टिवेशन और डेटा एनालिटिक्स।

एक सूत्र ने बताया, "डील जारी है और हाल ही में शुरू किया गया था। आरके स्वामी हंसा ग्रुप ने इसके लिए IIFL कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और SBI कैपिटल को एडवाइजर्स नियुक्त किया है।"


यह भी पढ़ें- Stocks to BUY: अप्रैल में 40% तक का रिटर्न दिला सकते हैं ये 6 शेयर, टाटा कंज्यूमर और एशियन पेंट्स भी शामिल

एक दूसरे व्यक्ति ने इन एडवाइजर्स के नियुक्ति की पुष्टि की। साथ ही बताया कि फर्म की योजना अपने IPO के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने की थी। इसमें से करीब 150-200 रुपये नए शेयरों का इश्यू होगा। जबकि करीब 300 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा।

उन्होंने कहा कि आईपीओ के साइज पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और यह बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर बदल सकता है। एक तीसरे व्यक्ति ने बताया कि प्रस्तावित आईपीओ के जरिए कंपनी NRI निवेशकों के एक समूह को बाहर निकलने के मौका देगी, जिनकी फर्म में करीब 16 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।