Adani Wilmar सहित इन 4 कंपनियों ने 2022 में दिया मल्टीबैगर रिटर्न, 84% IPO इश्यू प्राइस से ऊपर

Best Performing IPOs  : एनालिस्ट्स ने कहा, प्राइमरी मार्केट में सुस्ती की मुख्य वजह लिक्विडिटी में कमी, वैश्विक चिंताओं के कारण पैदा अनिश्चितता और हाल में लिस्टेड कंपनियों में तेज गिरावट से आईपीओ मार्केट का सेंटीमेंट बिगड़ना रही हैं। वर्ष 2022 में 32-34 इश्यू के जरिये 55,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाई गई। हालांकि, इस साल लिस्ट हुए 84 फीसदी से ज्यादा आईपीओ इश्यू प्राइस से ऊपर कारोबार कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 9:40 AM
अडानी विल्मर (Adani Wilmar) 2022 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईपीओ के रूप में सामने आया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Best Performing IPOs in 2022 : 2021 में शानदार प्रदर्शन के बाद, 2022 में मुख्य रूप से प्राइमरी मार्केट में सुस्ती देखने को मिली। इसकी मुख्य वजह शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव रहा। कई एनालिस्ट्स ने माना कि प्राइमरी मार्केट में सुस्ती की मुख्य वजह लिक्विडिटी में कमी, वैश्विक चिंताओं के कारण पैदा अनिश्चितता और हाल में लिस्टेड कंपनियों में तेज गिरावट से आईपीओ मार्केट का सेंटीमेंट बिगड़ना रही हैं। वर्ष 2022 में 32-34 इश्यू के जरिये 55,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाई गई। हालांकि, एनालिस्ट्स ने माना कि इस साल लिस्ट हुए 84 फीसदी से ज्यादा आईपीओ इश्यू प्राइस से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

    इन वजहों से दिखी कमजोरी

    न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफीशिएंट इक्विटीज लिमिटेड के फाउंडर और डायरेक्टर मनोज डालमिया (Manoj Dalmia) ने कहा, “लिक्विडिटी में कमी, वैश्विक चिंताओं के कारण नई लिस्टेड कंपनियों में खासी कमजोरी देखने को मिली है। ये इश्यू ज्यादातर ओएफएस थे। इस साल प्राइमरी मार्केट काफी हद तक सपाट रहा है।”


    Top IPOs in 2022: इन कंपनियों की लिस्टिंग ने जमकर दिया मुनाफा, 8 गुना से ज्यादा बढ़ी निवेशकों की वेल्थ

    हेम सिक्योरिटीज (Hem Securities) की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन (Astha Jain) ने कहा कि लगभग तीन-चौथाई इश्यू की लिस्टिंग पॉजिटिव रही और लगभग इतने ही इश्यू लिस्टिंग के बाद इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ब्याज दरों में बढ़ोतरी, फाइनेंसिंग में कमी के कारण मार्केट सेंटीमेंट बिगड़ गया है।”

    इन आईपीओ ने दिखाया दम

    Electronics Mart और Dreamfolks Services बाजार में 50 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसके बाद हर्षा इंजीनियर्स ( Harsha Engineers), डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) और हरिओम पाइप्स (Hariom Pipes) का भी दमदार प्रदर्शन रहा। एलआईसी और आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज ने पहले दिन ही खासा निराश कर दिया।

    LIC की Info Edge में हिस्सेदारी 5% के पार, जानिए कितने के खरीदे अतिरिक्त शेयर

    प्रभुदास लीलाधर प्रा. लि. के हेड एडवाइजरी विक्रम कसात ने कहा, “अडानी विल्मर (Adani Wilmar) 2022 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईपीओ के रूप में सामने आया है। इसके बाद Hariom Pipe Industries रही। भले ही आईपीओ की संख्या 2021 की 65 की तुलना में 2022 में आधी होकर 31 रह गई, लेकिन इन्होंने अभी तक औसतन लगभग 25 फीसदी रिटर्न दिया है। 2022 में कंपनियों ने 58,346 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि बीते साल 1.31 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।” उन्होंने कहा, Adani Wilmar, Venus Pipes, Hariom Pipe और Veranda Learning के शेयर इस साल मल्टीबैगर साबित हुए। उन्होंने लिस्टिंग के बाद 106-177 फीसदी तक रिटर्न दिया। इसके बाद Patanjali Foods, Prudent Corporate और Vedant Fashions 50 फीसदी या ज्यादा मजबूत हो चुके हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।