Get App

AGS Transact IPO: शेयरों की लिस्टिंग तय समय से पहले सोमवार को होगी, जानिए कैसी हो सकती है लिस्टिंग

AGS Transact IPO: शेयरों की लिस्टिंग पहले 1 फरवरी को होने वाली थी लेकिन उस दिन बजट पेश होने के कारण लिस्टिंग अब एक दिन पहले होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2022 पर 11:22 AM
AGS Transact IPO: शेयरों की लिस्टिंग तय समय से पहले सोमवार को होगी, जानिए कैसी हो सकती है लिस्टिंग
AGS Transact के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार 31 जनवरी को होने वाली है

AGS Transact Tech Share: पेमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने वाली कंपनी AGS Transact की लिस्टिंग 31 जनवरी सोमवार को होने वाली है। पहले कंपनी की लिस्टिंग 1 फरवरी को होने वाली थी। लेकिन 1 फरवरी को बजट पेश होता है इसलिए अब कंपनी की लिस्टिंग एक दिन पहले 31 जनवरी को होगी। यह 2022 की पहली लिस्टिंग है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि AGS Transact Tech के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर हो सकती है। वैसे तो यह ओमनी चैनल पेमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यानी इससे ऑनलाइन ऑफलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म पर पेमेंट किया जा सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी में फाइनेंशियल कंसिस्टेंसी नहीं है यानी इसकी आमदनी या कैश फ्लो में उतारचढ़ाव रहता है। इसके साथ ही कमजोर मार्केट सेंटीमेंट, ऑफर फॉर सेल होने, एक ही सेगमेंट पर पूरी निर्भरता रहने, सीमित ग्राहक और जबरदस्त प्रतियोगिता होने के कारण इसकी लिस्टिंग कमजोर रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें