AIK Pipes And Polymers IPO : सफल निवेशकों को अलॉट हुए शेयर, ग्रे मार्केट का अब क्या है इशारा?

AIK Pipes And Polymers IPO : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। आज 30 दिसंबर को यह इश्यू 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 98 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 10.11 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 6:19 PM
AIK Pipes And Polymers ने सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया है।

AIK Pipes And Polymers IPO : पाइप बनाने वाली कंपनी एआईके पाइप्स एंड पॉलीमर्स ने सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया है। जिन निवेशकों ने इस इश्यू के लिए अप्लाई किया था वे BSE की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पोर्टल पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह इश्यू 26 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 28 दिसंबर को बंद हुआ। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इसके शेयरों की लिस्टिंग 2 जनवरी को होने की संभावना है।

AIK Pipes and Polymers IPO : ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

BSE वेबसाइट पर एआईके पाइप्स और पॉलिमर आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।


स्टेप 1: BSE वेबसाइट पर लॉग इन करें और सीधे अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।

स्टेज 2: अब 'इक्विटी' चुनें और कंपनी ने मेनू में 'AIK Pipes and Polymers Limited' चुनें।

स्टेज 3: दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन दर्ज करें। ‘I am not a robot’ बॉक्स पर क्लिक करें और 'Search' बटन पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पोर्टल पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: सीधे स्काईलाइन लिंक पर लॉगिन करें। अब कंपनी ने सेक्शन में 'AIK Pipes And Polymers Limited' चुनें।

स्टेप 2: 'DPID' या क्लाइंट आईडी या 'एप्लिकेशन नंबर' या पैन दर्ज करें।

स्टेप 3: 'Search' बटन पर क्लिक करें। आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ग्रे मार्केट का अपडेट

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। आज 30 दिसंबर को यह इश्यू 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 98 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 10.11 फीसदी का मुनाफा होगा। इसका ऑफर प्राइस 89 रुपये रखा गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।