Get App

Anand Rathi IPO: दो दिनों के सब्सक्रिप्शन के बाद जानिए क्या चल रहा है GMP, कैसी होगी लिस्टिंग?

Anand Rathi IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू खुलने के दो दिनों में यह IPO 3.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 11:23 AM
Anand Rathi IPO: दो दिनों के सब्सक्रिप्शन के बाद जानिए क्या चल रहा है GMP, कैसी होगी लिस्टिंग?
Anand Rathi IPO का सब्सक्रिप्शन 6 दिसंबर को बंद होने वाला है

Anand Rathi IPO: कंपनी का इश्यू 2 दिसंबर को खुला और 6 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने 660 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया है। सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू खुलने के दो दिनों में यह IPO 3.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल सेगमेंट में यह इश्यू 4.77 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि QIB सेगमेंट में यह 0.17 गुना और NII कैटेगरी में 3.06 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, Anand Rathi Wealth के शेयर ग्रे मार्केट में आज 125 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यह शुक्रवार के मुकाबले 10 रुपए कम है। शुक्रवार को Anand Rathi Wealth का के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 135 रुपए चल रहा था।

कंपनी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। इसके बावजूद प्रीमियम पिछले तीन दिनों से 100 रुपए से ऊपर चल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोमवार को इसके सब्सक्रिप्शन में तेजी आ सकती है। जिसके बाद ग्रे मार्केट प्रीमियम में और इजाफा हो सकता है। कंपनी का इश्यू प्राइस 530-550 रुपए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें