सिंबायोटेक फार्मालैब का ₹1,757 करोड़ का IPO 24 अगस्त से खुलने वाला है। इससे एक कारोबारी दिन पहले कंपनी ने 34 एंकर इनवेस्टर्स से ₹526.2 करोड़ जुटाए। ₹988 प्रति शेयर के भाव पर 53.25 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए गए। एंकर बुक में हिस्सा लेने वालों में सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, BNP पारिबा, सिंगुलैरिटी AMC, TIMF होल्डिंग्स, सस्क्वेहाना पैसिफिक भी शामिल हैं। ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC), मोतीलाल ओसवाल AMC, मिरे एसेट, HDFC म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, ग्रो म्यूचुअल फंड, एडलवाइस और ITI म्यूचुअल फंड समेत 11 घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने 19 स्कीमों के जरिए 31.98 लाख शेयर खरीदे।
