IPOs This Week: 24 अगस्त से शुरू हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, खुलेंगे 9 नए इश्यू
IPOs This Week: नए हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में सिंबायोटेक फार्मालैब, स्काईवेज एयर, हाईटेक इंजीनियर्स, अनु प्रोजेक्ट्स और ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के पब्लिक इश्यू खुलेंगे। नई लिस्ट होने जा रही 9 कंपनियों में से 7 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं
नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।
24 अगस्त से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट काफी गुलजार रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 9 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये दोनों भी मेनबोर्ड हैं। जहां तक स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 8 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 6 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
Skyways Air IPO: कंपनी ₹582.80 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। प्राइस बैंड ₹131-₹138 प्रति शेयर और लॉट साइज 100 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 सितंबर को होने की उम्मीद है।
Hy-Tech Engineers IPO: यह इश्यू भी 24 अगस्त को खुलेगा। इसमें ₹50-₹53 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 283 शेयरों के लॉट में 27 अगस्त तक पैसे लगाए जा सकेंगे। साइज ₹135.73 करोड़ है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 सितंबर को हो सकती है।
Symbiotec Pharmalab IPO: ₹1,757 करोड़ का इश्यू 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹938-₹988 प्रति शेयर और लॉट साइज 15 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 सितंबर को होगी।
ABH Healthcare IPO: ₹34.98 करोड़ का IPO 24 अगस्त को खुलेगा। क्लोजिंग डेट 27 अगस्त है। बोली लगाने के लिए भाव ₹96-₹102 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 1 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Madhur Knit IPO: यह 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। कंपनी का इरादा ₹53.27 करोड़ जुटाने का है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹95-₹100 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 1 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Annu Projects IPO: कंपनी ₹175.06 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO 25 अगस्त को ओपन होने वाला है। क्लोजिंग 28 अगस्त को होगी। निवेशक ₹94-₹99 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 151 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 2 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Sumax Engineering IPO: ₹53.40 करोड़ का इश्यू 25 अगस्त को खुल रहा है। प्राइस बैंड ₹95-₹101 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 28 अगस्त को होगी, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 2 सितंबर को हो सकती है।
Lumino Industries IPO: यह 27 अगस्त को खुलने वाला है। कंपनी का इरादा ₹700 करोड़ जुटाने का है। बोली ₹78-₹82 प्रति शेयर के भाव पर और 182 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 3 सितंबर को होने वाली है।
Kwick Forensic Solutions IPO: यह ₹50.77 करोड़ का है। ओपनिंग 27 अगस्त को और क्लोजिंग 31 अगस्त को होगी। प्राइस बैंड ₹85-₹90 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 3 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Tempsens Instruments (India) IPO: ₹650 करोड़ का इश्यू 20 अगस्त को खुला था और 24 अगस्त को बंद होगा। अभी तक यह 21.69 गुना भरा है। प्राइस बैंड ₹285-₹300 प्रति शेयर और लॉट साइज 50 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 28 अगस्त को होने वाली है।
Augmont Enterprises IPO: ₹825 करोड़ का इश्यू 21 अगस्त को ओपन हुआ था। अभी तक यह 2.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू में 25 अगस्त तक ₹750-₹788 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 19 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 31 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 24 अगस्त को NSE और BSE पर Horizon Industrial Parks और Lalithaa Jewellery Mart की लिस्टिंग होगी। 25 अगस्त को NSE और BSE पर Shankesh Jewellers और Sunshine Pictures के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को NSE और BSE पर Gaja Alternative Asset Management के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Dhanwel Hybrid Seeds और Mopshop Distribution की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 28 अगस्त को NSE और BSE पर Tempsens Instruments (India) की लिस्टिंग हो सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।