Get App

Augmont Enterprises की तगड़ी होगी लिस्टिंग या फुस्स, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Augmont Enterprises IPO: ऑगमोंट एंटरप्राइजेज सोने-चांदी के बिजनेस में है और इसके ग्राहक आम लोगों से लेकर कारोबारी तक हैं। अब इसके शेयर लिस्ट होने वाले हैं। आईपीओ को 111 गुना बोली मिलने के बाद ग्रे मार्केट से इसके शेयरों की प्रीमियम एंट्री के संकेत मिल रहे हैं। लिस्टिंग के दिन की स्ट्रैटेजी तय करने से पहले चेक करें कि ग्रे मार्केट से क्या संकेत मिल रहे और नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की पूरी कारोबारी डिटेल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 30, 2026 पर 12:03 PM
Augmont Enterprises की तगड़ी होगी लिस्टिंग या फुस्स, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
Augmont Enterprises IPO: ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का ₹825 करोड़ का आईपीओ 21-25 अगस्त तक खुला था।

Augmont Enterprises Listing: आईपीओ को 111 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद अब ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार है। ग्रे मार्केट से बात करें तो इसके शेयरों की लिस्टिंग को लेकर शानदार संकेत मिल रहे हैं। ग्रे मार्केट में इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) इश्यू प्राइस से ₹290 यानी 36.80% है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 37% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹788 के भाव पर जारी हुए हैं। इसका अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है जिसका स्टेटस बीएसई या रजिस्ट्रार एमयूएफजी की साइट पर देख सकते हैं, जिसका स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

इश्यू टाइप 'Equity' चुनें। इश्यू नाम Augmont Enterprises चुनें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें