Get App

Avaada Electro IPO: शेयर बाजार में आएगी यह सोलर कंपनी, ₹10,000 करोड़ का हो सकता है आईपीओ

Avaada Electro IPO: शेयर बाजार में जल्दी ही एक और क्लीन एनर्जी कंपनी की एंट्री होती हुई दिखाई दे सकते हैं। सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी एवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड (Avaada Electro Pvt Ltd) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन जमा कराया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 11:57 AM
Avaada Electro IPO: शेयर बाजार में आएगी यह सोलर कंपनी, ₹10,000 करोड़ का हो सकता है आईपीओ
Avaada Electro IPO: इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) दोनों का मिश्रण होगा

Avaada Electro IPO: शेयर बाजार में जल्दी ही एक और क्लीन एनर्जी कंपनी की एंट्री होती हुई दिखाई दे सकते हैं। सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी एवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड (Avaada Electro Pvt Ltd) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन जमा कराया है। इस आवेदन को कॉन्फिडेंशियल रूट यानी गोपनीय तरीके से फाइल किया है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली है।

सूत्रों के मुताबिक, एवाडा इलेक्ट्रो के आईपीओ का साइज 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये हो सकता है। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) दोनों का मिश्रण होगा। आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने हाई-एफिशिएंसी सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण क्षमता को बढ़ाने में करेगी।

कंपनी उत्तर प्रदेश में 5.1 गीगावाट की एकीकृत सोलर फैक्ट्री लगाने और महाराष्ट्र के बुटीबोरी प्लांट में क्षमता विस्तार की योजना बना रही है।

सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, एवाडा इलेक्ट्रो कारोबारी क्षमता के लिहाज से देश की सबसे बड़ी सोलर PV मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक है। यह भारत सरकार की ALMM (अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स एंड मैन्युफैक्चरर्स) लिस्ट में सूचीबद्ध है और उच्च दक्षता वाले सोलर मॉड्यूल सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति रखती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें