Avalon Technologies IPO : इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज अंतिम दिन था। अन्य दिनों में इस आईपीओ को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी कम ही रही, हालांकि आज निवेशकों ने अच्छी-खासी खरीदारी की है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने दिखाई है। अंतिम दिन तक यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है और इसे 2.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एक्सपर्ट्स भी इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। इसे कुल 2,53,32,856 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है, जबकि ऑफर पर 1,14,63,854 शेयर हैं। यहां हमने बताया है कि इस इश्यू को अलग-अलग कैटेगरी में अब तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला है।
