Get App

Tempsens Instruments IPO: खुलने से पहले 56% पर पहुंचा GMP, 20 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा

Tempsens Instruments IPO: 20 अगस्त से खुलने वाले ₹650 करोड़ के IPO से पहले GMP 56% तक पहुंच गया है। ग्रे मार्केट के संकेतों के मुताबिक शेयर करीब ₹468 पर लिस्ट हो सकता है। जानिए प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट और कंपनी की पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 9:14 PM
Tempsens Instruments IPO: खुलने से पहले 56% पर पहुंचा GMP, 20 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा
Tempsens ने IPO का प्राइस बैंड ₹285 से ₹300 प्रति शेयर तय किया है।

Tempsens Instruments IPO: थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बनाने वाली कंपनी Tempsens Instruments का IPO 20 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। Investorgain के मुताबिक, कंपनी का GMP ₹168 पहुंच गया है। यानी अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 56% प्रीमियम का संकेत मिल रहा है। वहीं IPO Watch ने करीब 51.33% GMP बताया है।

कंपनी इस IPO के जरिए ₹650 करोड़ जुटाना चाहती है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 19 अगस्त को खुलेगी, जबकि रिटेल निवेशक 20 से 24 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 28 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है।

IPO की जरूरी बातें

इश्यू साइज ₹650 करोड़
प्राइस बैंड
₹285-300 प्रति शेयर
एंकर बिडिंग 19 अगस्त
सब्सक्रिप्शन 20 से 24 अगस्त
संभावित लिस्टिंग
28 अगस्त (BSE और NSE)

₹468 पर हो सकती है लिस्टिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें