Get App

Avana Electrosystems का आईपीओ 123 गुना सब्सक्राइब हुआ, जीएमपी 20 फीसदी के पार पहुंचा

Avana Electrosystems का आईपीओ 12 जनवरी को खुला था। 12 से 14 जनवरी के बीच आईपीओ में 82,700 अप्लिकेशंस फाइल किए गए। कंपनी इस आईपीओ में 42.8 लाख शेयर बेचने जा रही है, जबकि निवेशकों ने 52.49 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई है। इस इश्यू को सभी कैटेगरी के इनवेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 10:59 PM
Avana Electrosystems का आईपीओ 123 गुना सब्सक्राइब हुआ, जीएमपी 20 फीसदी के पार पहुंचा
कंपनी 11केवी से 220केवी तक के कस्टमाइज्ड कंट्रोल और रिले पैनल्स बनाती है।

अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ को इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह इश्यू अंतिम दिन तक 122 गुना सब्सक्राइब हुआ। 14 जनवरी इस आईपीओ में बोली लगाने की आखिरी तारीख थी। यह कंपनी पावर सेक्टर के लिए कंट्रोल और रिले पैनल्स बनाती है।

12 से 14 जनवरी के बीच खुला था आईपीओ

Avana Electrosystems का आईपीओ 12 जनवरी को खुला था। 12 से 14 जनवरी के बीच आईपीओ में 82,700 अप्लिकेशंस फाइल किए गए। कंपनी इस आईपीओ में 42.8 लाख शेयर बेचने जा रही है, जबकि निवेशकों ने 52.49 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई है। इस इश्यू को सभी कैटेगरी के इनवेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने दिखाई। इस कैटेगरी में यह इश्यू 219.36 गुना सब्सक्राइब हुआ।

रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 137 गुना सब्सक्राइब हुआ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें