Azad Engineering IPO : दूसरे दिन अब तक 8.40 गुना भरा इश्यू, सभी कैटेगरी का लेटेस्ट अपडेट

Azad Engineering IPO : आजाद इंजीनियरिंग के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 22 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए ₹499-₹524 का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है और खुदरा निवेशक 28 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 3:06 PM
Azad Engineering IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Azad Engineering IPO : टर्बाइन और विमानों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह इश्यू 8.40 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 8.50 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.01 करोड़ शेयर हैं। यह आईपीओ 740 करोड़ रुपये का है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 220.80 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)-0.40 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 17.18 गुना


खुदरा निवेशक- 9.16 गुना

एंप्लॉयीज- 4.59 गुना

टोटल- 8.40 गुना

(सोर्स- BSE, 21 Dec 2023 | 02:51:00 PM)

Azad Engineering IPO डिटेल्स

आजाद इंजीनियरिंग के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 22 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए ₹499-₹524 का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है और खुदरा निवेशक 28 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 26 दिसंबर को फाइनल होगा और BSE, NSE पर लिस्टिंग के लिए 28 दिसंबर का दिन फिक्स है। शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है।

इस आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये के 95,41,985 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगा। नए शेयरों को जारी कर जो पैसे कंपनी को मिलेंगे, उसका इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।