Balaji Speciality Chemicals ने आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, जानिए पूरी डिटेल

फ्रेश इश्यू में से मिले पैसे में से 68 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को चुकाने और 119.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा

अपडेटेड Aug 12, 2022 पर 2:15 PM
वित्त वर्ष 2020-22 के बीच कंपनी का कस्टमर बेस 45 से बढ़कर 182 तक पहुंच गया है। 31 मार्च 2022 तक कंपनी की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 30,000 MTPA थी।

Balaji Speciality Chemicals ने प्राइमरी मार्केट से फंड जुटाने के लिए लाए जाने वाले अपने IPO की अर्जी सेबी में दाखिल कर दी है। इस आईपीओ में 250 करोड़ रुपये का फ्रेस इश्यू होगा जबकि 2.60 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के लोग अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

फ्रेश इश्यू में से मिले पैसे में से 68 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को चुकाने और 119.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा। आईपीओ के लिए दाखिल पेपर में यह भी कहा है कि कंपनी 50 करोड़ रुपये के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है। अगर यह प्लेसमेंट होता है तो फ्रेश इश्यू की साइज घटा दी जाएगी।

Wipro ने कुछ कर्मचारियों को 1.3 लाख रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट जारी किए


बतातें चलें कि Balaji Speciality Chemicals की स्थापना 2010 में सोलापुर में की गई थी। कंपनी स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। जो एग्रो और फार्मास्टूकिल जैसे तमाम सेक्टरों में उपयोग में लाए जाते है। कंपनी के बड़े ग्राहकों में Nanjing Union Chemical Company Limited, Korea India Limited, UPL Limited, Dr Reddy's Laboratories Limited और Aarti Drugs Limited जैसे नाम शामिल है।

वित्त वर्ष 2020-22 के बीच कंपनी का कस्टमर बेस 45 से बढ़कर 182 तक पहुंच गया है। 31 मार्च 2022 तक कंपनी की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 30,000 MTPA थी। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की आय 174.40 करोड़ रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 514.28 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में 10.40 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था जबकि वित्त वर्ष 2022 में 108.95 करोड़ रुपये रहा है।

HDFC Bank और JM Financial इस आईपीओ के बुकरनिंग लीड मैनेजर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।