IPO में बैंकों का इनवेस्टमेंट बढ़ा, चार साल के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा निवेश

बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने इस साल IPO में अपने निवेश को लगभग दोगुना करके ₹870 करोड़ कर लिया है

अपडेटेड Jul 21, 2021 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement

बैंकों (Banks) और वित्तीय संस्थानों (Financial Institutions) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) रूट के जरिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (IPO) में अपना निवेश बढ़ाया है, जो 2021 में अब तक के चार साल के उच्चतम स्तर को छू गया है। Mint ने प्राइम डेटाबेस से मिले डेटा के अनुसार बताया कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने इस साल आईपीओ में अपने निवेश को लगभग दोगुना करके ₹870 करोड़ कर लिया है, जो 2019 में ₹461 करोड़ था।

पिछले साल, भले ही प्राइमरी मार्केट Covid-19 के कारण छह महीने से ज्यादा समय तक स्थिर रहा, लेकिन उस दौरान भी बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने IPO में ₹698 करोड़ का निवेश किया।

2017 में, IPO के जरिए रिकॉर्ड फंड जुटाया था, तब बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने QIB रूट के जरिए 4,548 करोड़ रुपए का निवेश किया था। डेटा से पता चला है कि अब तक 2021 में, IPO ने पिछले साल ₹26,108 करोड़ के मुकाबले ₹27,417 करोड़, 2019 में ₹11,036 करोड़ और 2018 में ₹30,615 करोड़ जुटाए।

Zomato IPO: शेयरों का आवंटन 22 जुलाई को होगा, जानिए कैसे चेक करेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

इस विश्लेषण में सरकार द्वारा संचालित कंपनियों जैसे गार्डन रीच, MSTC, RVNL, IRCTC, मझगांव डॉक और लिथिका इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ से शुरू किए गए एंकर इनवेस्टर्स और IPO शामिल नहीं हैं।

बैंक पिछले कई सालों से अपनी ट्रेजरी बुक के जरिए IPO में निवेश कर रहे हैं। ज्यादातर बैंक 300 से 500 करोड़ रुपए के लिए इंटरनल अप्रूवल लेते हैं और आखरि में IPO में ₹50-100 करोड़ का इनवेस्ट करते हैं। हालांकि, उनका पहला उद्देश्य अक्सर लिस्टिंग गैंस कमाना होता है।


2019 में ही सिर्फ ऐसा हुआ था, जब बैंकों ने स्टर्लिंग और विल्सन के IPO को बाहर कर दिया, क्योंकि इसके जरिए पार पाना मुश्किल हो गया था।

Ginger Hotels IPO: टाटा ग्रुप की होटल कंपनी IPO से जुटाएगी पैसा

DAM कैपिटल के मैनिजिंग डायरेक्टर सचिन चांदीवाल ने कहा, "पहले हम IPO में निवेश के लिए बैंकों का पीछा करते थे। अब, वे हमारा पीछा करते हैं। सितंबर 2020 के बाद से, बैंकों ने बैंकों द्वारा ट्रेजरी इनवेस्टमेंट में बढ़ोतरी देखी है। आंशिक रूप से ऐसा सरप्लस लिक्विडिटी के कारण और कुछ इश्यू अच्छा रिटर्न दे रहे हैं, इस वजह से भी है।"

इन इनवेस्टेमंट का नेतृत्व करने वाले बैंकों में IDBI बैंक, ICICI बैंक, SBI, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। ज्यादातर बैंक उन कंपनियों में निवेश करते हैं, जिनकी वित्तीय स्थिति अच्छी होती है।

रिपोर्ट में नाम न छापने की शर्त पर एक बैंकर ने कहा, "क्लीन साइंस, लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स, सोना कॉमस्टार जैसी कंपनियों के IPO में बैंकों ने निवेश किया है, लेकिन मुझे ये नहीं मालूम कि क्या उन्होंने Zomato के IPO में निवेश किया है। हमें और ज्यादा जानकारी का इंतजार करना होगा।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।