स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज का आईपीओ कल यानी 3 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 745 करोड़ रुपये जुटाने का है। एंकर निवेशकों के लिए बोली आज 2 जुलाई को एक दिन के लिए खुली है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्रति शेयर 243-256 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस पब्लिक इश्यू में 745 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।
Bansal Wire IPO से जुड़ी डिटेल
बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में निवेशक कम से कम 58 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,848 रुपये का निवेश करना होगा। इश्यू साइज का लगभग 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए और शेष 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए अलग रखा गया है।
Bansal Wire कहां करेगी फंड का इस्तेमाल
आईपीओ के जरिए जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान के लिए और कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी खर्च किए जाने की योजना है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
Bansal Wire IPO: ग्रे मार्केट का अपडेट
ग्रे मार्केट में बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन से एक दिन पहले यह आईपीओ अनलिस्टेड मार्केट में 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 321 रुपये के भाव पर होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 25.39 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।
Bansal Wire IPO: कब होगी लिस्टिंग
सब्सक्रिप्शन के बाद बंसल वायर आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 8 जुलाई 2024 को होने की उम्मीद है। स्टॉक को BSE, NSE पर लिस्ट किया जाएगा और संभावित लिस्टिंग तारीख 10 जुलाई 2024 तय की गई है।
बंसल वायर इंडस्ट्रीज स्टील वायर बनाती और निर्यात करती है। कंपनी तीन बड़े सेगमेंट्स में काम करती है - हाई कार्बन स्टील वायर, माइल्ड स्टील वायर (लो कार्बन स्टील वायर) और स्टेनलेस स्टील वायर। इसके अलावा, कंपनी दादरी में अपने आगामी प्लांट के माध्यम से स्पेशियलिटी वायर्स का एक नया सेगमेंट जोड़ने की योजना बना रही है। इससे कंपनी को आगामी वित्तीय वर्षों में इसे बढ़ाने और अपनी मार्केट में उपस्थिति का विस्तार करने में मदद करेगा।
Bansal Wire का फाइनेंशियल
इसकी कुल आय वित्त वर्ष 2023 में 28% की CAGR से बढ़कर 2,422.56 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021 में 1,480.41 करोड़ रुपये थी। कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 21.7 फीसदी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 59.93 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2021 में 40.46 करोड़ रुपये था।