IPO खुलने से पहले जीएमपी 17%, लिस्टिंग पर हो सकती है दमदार कमाई, जानिए इश्यू के बारे में सब कुछ

13 नवंबर को Crystal Crop Protection IPO का GMP करीब ₹45 प्रति शेयर था। कंपनी ने आईपीओ में 259-272 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। 272 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 45 रुपये का GMP करीब 16.54% बैठता है

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹455.7 करोड़ जुटाना चाहती है।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के आईपीओ को खुलने से पहले ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 13 नवंबर को कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में करीब 17% प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। इस हिसाब से आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को करीब 16.5% तक लिस्टिंग गेन हो सकता है। हालांकि, किसी शेयर का जीएमपी उसकी लिस्टिंग के बारे में सिर्फ एक संकेत देता है। यह किसी तरह की गांरटी नहीं है।

InvestorGain के आंकड़ों के मुताबिक, 13 नवंबर को Crystal Crop Protection IPO का GMP करीब ₹45 प्रति शेयर था। कंपनी ने आईपीओ में 259-272 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। 272 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 45 रुपये का GMP करीब 16.54% बैठता है। इस GMP के आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग करीब 317 रुपये के प्राइस पर हो सकती है। यानी अपर प्राइस बैंड पर शेयर खरीदने वाले निवेशकों को करीब 16.5% मुनाफा हो सकता है।

18 नवंबर से खुलेगा ₹456 करोड़ का IPO


क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का IPO 18 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 20 नवंबर को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹455.7 करोड़ जुटाना चाहती है। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 17 नवंबर को खुल जाएगा। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 4,438 करोड़ रुपये बैठती है।

यह IPO दो हिस्सों में बंटा है:

फ्रेश इश्यू: कंपनी 354.77 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी।

ऑफर फॉर सेल (OFS): मौजूदा शेयरधारक 37.03 लाख शेयर बेचेंगे, जिनकी कुल कीमत करीब ₹100.71 करोड़ है।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

IPO खुलने की तारीख: 18 नवंबर

IPO बंद होने की तारीख: 20 नवंबर

एंकर निवेशकों के लिए बोली: 17 नवंबर

शेयर अलॉटमेंट की संभावित तारीख: 23 नवंबर

रिफंड और डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट: 25 नवंबर

BSE और NSE पर संभावित लिस्टिंग: 26 नवंबर

कंपनी की शुरुआत 1994 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली है। कंपनी कृषि क्षेत्र के लिए फसल सुरक्षा उत्पाद, बीज और अन्य कृषि समाधान उपलब्ध कराती है। इसके उत्पादों में हर्बीसाइड (खरपतवारनाशक), फंगीसाइड (फफूंदनाशक) और इंसेक्टिसाइड (कीटनाशक) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी प्राकृतिक फसल सुरक्षा समाधान और खेतों में इस्तेमाल होने वाले बीजों का भी कारोबार करती है। इसका पोर्टफोलियो फील्ड क्रॉप्स, सब्जियों और फूलों की फसलों तक फैला हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।